रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नहीं रहे लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज के संस्थापक बृजलाल शर्मा

- मंगलवार सुबह 8:00 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

इगलास। कस्बा के अलीगढ़ मार्ग निवासी पूर्व प्रधानाचार्य व श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज के संस्थापक बृजलाल शर्मा का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह सरस्वती दूत साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय रहे और दो बार विधायक का चुनाव भी लड़े। उन्होंने अपने पीछे पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अमर उजाला शिवओम शर्मा (शिक्षक), ग्रामीण जीवन के संपादक हरिओम गौड़, शिक्षक शिवस्वरुप शर्मा, शिक्षक शिवप्रकाश गौड़ के साथ ही भरे पूरे परिवार को छोड़ा है। उनके निधन पर क्षेत्र के समाज सेवी, राजनेता, पत्रकार व सभ्रांत लोगों द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई। मंगलवार को सुबह आठ बजे निज निवासी से शव यात्रा निकाली जाएगी।

विदित रहे कि बृजलाल शर्मा जी मूल रूप से इगलास क्षेत्र के गांव कजरौठ के रहने वाले थे। उन्होंने कड़ा संघर्ष करके इगलास के हाथरस रोड पर श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की स्थापना की थी। वह जीवन पर्यंत शिक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। शिक्षाविद बृजलाल शर्मा जी के निधन से कभी नहीं भरा जा सकने वाला नुकसान हुआ है। भगवान शिव व मां काली के भक्त बृजलाल शर्मा जी ने सेवानिवृत्त होने के बाद वकालत भी की थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!