रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चंडौस। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को थाना का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, मैस, मालखाना, बैरक, शस्त्रों के रख-रखाव, दफ्तर, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। जिसमें वह साफ-सफाई, अभिलेखों व शस्त्रों के रख-रखाब को लेकर संतुष्ठ नजर आए। उन्होंने ई- एफआईआर की संख्या बढ़ाने, चोरी हुए वाहनों की बरामदगी करने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने , एससी-एसटी से संबंधित मुकदमों में मुआवजा की कार्यवाही, अधिक से अधिक बीट सूचनाएं अंकित करने, आनलाइन वेरीफिकेशन करने तथा उपनिरीक्षकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, पुरस्कार व हिस्ट्रीशीटर अधपराधियों की गतिविधियों व विशेष नजर रखने, कोट से जारी सम्मन व वारंट को तामील करने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रभारी समय से अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों को सुनें तथा उनका बिना विलम्ब के निस्तारण करायें, जनता के व्यक्तियों से शालीनता का व्यवहार करें, किसी भी दशा में दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं होनी चाहिये । अधिक से अधिक एफआईआर दर्ज करें, थाना क्षेत्र में नियमित फुट पेट्रोलिंग/ रात्रि गश्त की जाए, महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए, एंटीरोमियों टीमों द्वारा मनचले युवकों की नियमित रूप से चेकिंग की जाए, अपराधियों, अराजक तत्वों, माफिया अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, जातिगत/महत्वपूर्ण प्रकरणों को चिन्हित करें, अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजें, डायल-112 या अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाली छोटी से छोटी शिकायतों पर भी तत्काल मौके पर पहुँचकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने मालखाना में खड़े पुराने मुकदमाती/लावारिश वाहनों को इंटीग्रेटेड यार्ड पनेठी में पहुँचाने, थाने पर बने वॉलीबाल कोर्ट काे अधिक बेहतर बनाने, आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा के दृष्टिगत धार्मिक गुरूओं/मौलवियों के साथ पीस कमेटी की बैठक करने तथा विवेचनाओं का साक्ष्यों के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ गभाना सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर सीता राम सरोज आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!