रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दिल्ली में साक्षी की हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठन में रोष, आरोपी को फांसी की मांग को दिया ज्ञापन

गभाना। दिल्ली के रोहणी में पिछले दिनों 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हैं। जिसको लेकर शनिवार को हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीदार को सौंपा हैं।

शनिवार को हिंदू रक्षा दल के दर्जनों पदाधिकारी एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने तहसीलदार उदयवीर सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के रोहणी में साक्षी की समुदाय विशेष के युवक ने चाकुओं से गोदकर और पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह तालिबानी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने व दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की है। इस मौके पर जिला संयोजक भूपेंद्र लोधी, जिला मंत्री दिनेश लोधी, उपवेंद्र राजपूत, योगेश राजपूत, माेहित लोधी, बनवारी लाल, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!