रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किशोरी के साथ युवक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

 

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र में एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी गर्भवती हुई तब घटना का राज खुल सका। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

किशोरी के पिता ने बताया कि पड़ौस का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर व डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। जब किशोरी गर्भवती हुई ताे परिजनों ने बेटी से कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने रोते हुए आप बीती सारी घटना बताई। जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में वह किशोरी को लेकर थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!