रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हिंदू महिलाओं के साथ समुदाय विशेष का बुजुर्ग कर रहा था छेडखानी, लोगों ने धुनाई करते हुए किया पुलिस के हवाले

महिलाओं के घूमने के दौरान मोबाइल में खींच रहा था फोटो, विरोध पर दे रहा था धमकी

 

अलीगढ़। थाना बन्नादेवी के नुमाइश मैदान में शुक्रवार को टहल रही हिंदू महिलाओं के साथ समुदाय विशेष के बुजुर्ग ने छेड़खानी कर डाली। इतना ही नहीं आरोपी महिलाओं की मोबाइल में फोटो खीचने के साथ ही उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करते हुए थाना पुलिस को सौंप दिया । आरोपी के मोबाइल में महिलाओं की फोटो भी मिले हैं। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी आए दिन छेड़खानी करने के साथ उन पर अभद्र कमेंट करता है। वहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरापी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असलम निवासी हाथी डूबा, देहली गेट बताया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!