रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

DCRB में तैनात हेड कांस्टेबल ने फंदे पर झूलकर की खुदकुशी

अलीगढ़। DCRB में तैनात हेड कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। घटना के समय कांस्टेबल घर पर अकेला था। पत्नी बच्चों को लेकर आगरा अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मूल रूप से आगरा के थाना किराबली क्षेत्र के रहने वाले रणवीर सिंह वर्तमान में DCRB में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा विहार मेलरोज बाईपास स्थित आवास में परिवार के साथ रहता था। रणधीर की पत्नी बच्चों को लेकर आगरा अपने मायके गई हई थी। रविवार सुबह जब रणवीर सिंह थाने नहीं पहुंचा तो स्टाफकर्मियों ने उसका पता लगाना शुरू कर दिया। पुलिस और आस-पास पड़ोस के लोग तलाश करते हुए सिपाही के घर पहुंचे। घर पर काफी देर आवाज देने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों को शक हुआ। जिस पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रणधीर का शव फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया। ASP/co सेकंड पुनीत द्विवेदी ने बताया कि हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह ने अपने आवास पर फांसी लगाई है। प्रारंभिक जांच में मामला गृह कलेश का सामने आ रहा है। विभिन्न विंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्दी ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!