रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिना एनओसी चलती मिली काला नमक बनाने वाली दो इकाईयां

-नगला पदम व सबलपुर में संचालित हो रही काला नमक की दो फैक्ट्री

-शिकायत के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कराई जांच तो नहीं मिली एनओसी

अलीगढ़। तहसील गभाना में काला नमक का उत्पादन करने वाली दो इकाईयां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना एनओसी लिए संचालित पाई गई हैं। दोनों इकाईयों में लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल होता है। शिकायत के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोनों की जांच कराई, जिसमें एनओसी नहीं मिली। जिस पर विभाग की ओर से जांच आख्या मुख्यालय को संस्तुति की गई हैं।

गभाना तहसील के सबलपुर गांव में काला नमक बनाने की एक इकाई तीन साल से संचालित हो रही है, जबकि नगला पदम में एक माह पहले इकाई शुरू हुई है। दोनों इकाईयों की वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की थी। शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. जेपी सिंह ने दोनों इकाईयों की जांच कराई तो दोनों पर ही एनओसी नहीं मिली, जबकि लकड़ी व काेयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी डा. जेपी सिंह ने बताया दोनों की जांच आख्या के साथ बंदी आदेश के लिए मुख्यालय को संस्तुति कर दी गई है। इसमें पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी लगाई जा सकती है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!