रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कॉलेज की दुकानों का फर्जी तरीके से कराया बैनामा, प्रबंधक ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपाेर्ट

खैर। कस्बा के राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने कॉलेज की दुकानों का फर्जी बैनामा करने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कॉलेज प्रबंधक डॉ. विशाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज खैर संचालित बहुत पुरानी संस्थाएं हैं, जो कि उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हैं। दोनों ही संस्थाओं का संचालन राष्ट्रीय सभा द्वारा पंजीकृत सोसायटी करती है। प्रबंधक के अनुसार कॉलेज की तीन दुकानों में विवेक शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी ब्लॉक कॉलोनी किराएदार है, लेकिन वह सोसायटी को दुकान देने में पूर्व में दो-तीन साल तक किराया देने में व्यवधान पैदा करने लगा। जिस पर सोसायटी को कोर्ट में वाद दायर करना पड़ा। जिस पर विवेक ने अपनी गलती मानते हुए कोर्ट में सोसायटी को दुकानों का स्वामी मानते हुए नियमानुसार किराया देने का शपथ पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। इसके बाद सोसायटी रेंट एग्रीमेंट भी किया। पिछले एक वर्ष से उसने दुकान का किराया देना फिर से बंद कर दिया। जब किराया लेने के लिए कर्मचारी को उसके पास भेजा तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए खुद को दुकान का मालिक बताया। उसने कहा कि भूंखड मालिक नवीन मित्तल पुत्र निर्मल चंद्र मित्तल निवासी गोमत से पत्नी स्नेहलता के नाम पर बैनामा कराया है। वह अब दुकानों को तोड़कर नया निर्माण कराने की बात कह रहा है। आरोपी ने कूटरचित फर्जी बैनामा करा लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर विवेक शर्मा उसकी पत्नी स्नेहलता व नवीन मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!