रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छापेमारी में खुली पोल

 

हाईवे पर महरावल पुल के पास होटल में चल रहा था गोरखधंधा, सीओ एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

तीन महिला समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार, कमरों से आपत्तिजनक वस्तुएं हुई बरामद

गभाना। हाईवे पर महरावल पुल के पास एक होटल चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने छापेमारी के दौरान भंडफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से होटल स्वामी, तीन महिलाएं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से होटल मैनेजर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस को कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

सीओ व नायब तहसीलदार कोल के नेतृत्व में हुई छापेमार कार्रवाई

बुधवार दोपहर को गोपनीय सूचना पर सीओ सुमन कनौजिया, नायब तहसीलदार कोल प्रवेश कुमार व थाना पुलिस ने हाईवे पर महरावल पुल के पास होटल राज रेजीडेंसी छापेमार कार्रवाई की। जहां पर उन्हें सूचना सही मिली। पुलिस ने वहां मौजूद सेक्स रेकेट में शामिल तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। वहीं कमरों की तलाशी की गई तो वहां से पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 1500 रुपये के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुए तथा सेक्स बर्धक दवाएं बरामद हुई है।

 

पश्चिम बंगाल की है दो महिलाएं

सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल स्वामी सुनील कुमार निवासी इंदिरा नगर खैर बाईपास रोड, देहलीगेट एवं विपुल निवासी फायर बिग्रेड कॉलोनी, बन्नादेवी समेत तीन महिलाओं को पकड़ा गया है। पूछताछ में पकड़ी गई दो महिलाओं ने खुद को पश्चिम बंगाल की तथा एक महिला ने खुद को शाहजहांपुर का बताया है। वहीं होटल मैनेजर जोनी उर्फ गोलू निवासी सासनीगेट मौके से भाग जाने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है।

 

लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार

सीओ ने अनुसार होटल स्वामी सुनील कुमार की शह पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पांचों लोगों से पूछताछ की जा रही है कि पता लागया जा रहा है कि देह व्यापार के धंधे में शामिल इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हुए है।  इस दौरान कार्रवाई में इंस्पेक्टर क्राइम मुकेन्द्र कुमार मौजूद रहे। 

 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!