रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हेल्थ कैंप से गरीबों को मिलता है स्वास्थ्य लाभ – अभिमन्युराज सिंह

गभाना नगर पंचायत कार्यालय पर लगा रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

गभाना। नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को भांकरी स्थित जेडी मेडिकल काॅलेज की ओर से रक्तदान शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर का शुभारंभ चैयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह व ईओ दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर चैयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि इस तरह के हेल्थ कैंप में गरीब, असहाय तथा जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता है। विभिन्न बीमारियों का इलाज एक ही जगह पर आसानी से मिल जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा का दूसरा रूप है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 17 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने 90 लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच करने के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर लिपिक नवीन कुमार भगत, व्योमवीर सिंह, डाॅ. ओपी शर्मा, डाॅ कमलेश, डाॅ. कंचन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, पुनीत सिंह, कुंवर राजरतन सिंह, अभय सिंह, रिंकेश, मुनेश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!