रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूर्व प्रधान के इकलौते बेटा की हादसे में हुई मौत, मचा कोहराम

चंडौस। चंडौस-गौमत मार्ग पर गांव जामनका के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। टलहने गए ग्रामीणों को सड़क पर युवक का शव पड़ा मिला, तब कहीं जाकर हादसे की जानकारी हो सकी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।



पिसावा क्षेत्र के गांव मढ़ा हबीवपुर निवासी अशोक शर्मा पूर्व प्रधान हैं। वह वर्तमान में परिजनों के साथ अलीगढ़ में रहते हैं। सोमवार देर रात्रि में उनका 19 वर्षीय बेटा हर्षित उर्फ हर्ष स्कूटी से अलीगढ़ से गांव जा रहा था। तभी चंडौस-गौमत मार्ग पर गांव जामनका के निकट किसी वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे हर्षित सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया और मौके पर ही मौत हो गई। पूरी रात शव सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए गए तो उन्हें सड़क किनारे एक युवक का शव दिखाई पड़ा पास ही में उसकी स्कूटी भी पड़ी थी। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस काे दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर युवक की शिनाख्त पूर्व प्रधान के बेटा हर्षित के रूप में हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार पूर्व प्रधान ने हर्षित को गोद लिया था और वह उनका इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!