लापता छात्र RSS की शाखा के बहाने गया था गंगा नहाने, नर्बर घाट पर मिला घूमते
अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रावणटीला से RSS की शाखा लगाने गया लापता छात्र नरौरा गंगा घाट पर घूमते हुए मिल गया। छात्र के सकुशल मिल जाने पर पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार क्वार्सी के मोहल्ला रावणटीला स्थित शांतिनगर निवासी नीरज शर्मा पुत्र शिशुपाल शर्मा कक्षा 9 का छात्र है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब वह घर से RSS की शाखा लगाने की बोलकर गया था, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। जिस परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। जिस पर परिजनों ने क्वार्सी थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। छात्र के लापता होने की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस की दो टीम गठित कर छात्र की तलाश कर दी। टीम ने घर के आस-पास के सीसीटीबी कैमरों की फुटेज भी चैक की। जिसमें छात्र क्वार्सी तक तो जाता दिखाई पड़ा, लेकिन उसके बाद उसका कहीं पता न चल सका। गुरुवार को परिजन छात्र नीरज की तलाश करते हुए बुलंदशहर के नरौरा के नर्बर घाट तक पहुंच गए। जहां पर उन्हें छात्र टहलते हुए मिल गया। छात्र ने बताया कि वह गंगा नहाने के लिए गया था। छात्र के सकुशल मिल जाने पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है।