पांच रुपये का लालच देकर बालक से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे बालक को पड़ोस का ही किशोर बहला कर चरी के खेत में ले गया। किशोर ने बालक के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि बालक के बड़े भाई के साथ मारपीट की।
एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पांच दिन पहले उसके पांच वर्षीय व छह वर्षीय बेटे घर में खेल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी किशोर छोटे बेटे को पांच रुपये का लालच देकर चने के खेत में ले गया। और छेड़छाड़ करने लगा। आवाज सुनकर पहुंचे बड़े बेटे के साथ किशोर ने मारपीट कर दी और धमकी देकर भाग गया। पांच दिन बाद दो बेटों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।