भाकियू ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इगलास। भाकियू हरपाल गुट ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री, कृषिमंत्री, विद्युत मंत्री आदि के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम महिमा राजपूत को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि निरंतर निराश्रित गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। जो सिर्फ किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं, बल्कि शासन द्वारा किए जा रहे पौधरोपण को भी गोवंश नष्ट कर रहे हैं। ऐसा होने से सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। किसानों को आलू उत्पादन का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के सरकारी घोषणा को गुजराती जुमले से बचाया जाए। उन्होंने सड़कें बनवाने, रसोइया व आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाए जाने की भी मांग की। अध्यक्षता सुमित शर्मा व संचालन सत्यवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेश कटारा, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि थे।