मंगलायतन विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुक्त और दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। प्राध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ।
दूरस्थ शिक्षा, स्ट्राइड इग्नू के प्रो. सीआरके मूर्ति ने वीडियो लेक्चर को विद्यार्थियों के समक्ष बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण दिया। इग्नू के सेंटर फार आनलाइन एजुकेशन के सहायक निदेशक डा. आशीष के. अवधिया ने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से शिक्षक बेहतर पठन सामग्री, शोध पत्र आदि तैयार कर सकते हैं। प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी वीरेशम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्राध्यापकों को सुझाव दिया कि ग्रुप बनाकर नवीन पाठ्यक्रम विकसित करें। डायरेक्टर ओडीएल डा. मसूद परवेज ने कहा कि यह कार्यशाला प्राध्यापकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुई है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगे. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्राध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संचालन डा. सोनी सिंह ने किया। संयोजक डा. राजेश उपाध्याय व समन्वयक लव मित्तल रहे। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. राकेश शर्मा, प्रो. प्रमोद शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. अशोक उपाध्याय, डा. संतोष गौतम, डा. स्वाती अग्रवाल आदि थे।
वर्चुअल संवाद में भाग लेने की अपील
इगलास। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अनिल बंसल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे कस्बा के प्रकाश कान्वेंट स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंडल कार्यकारणी व सभी मोर्चा के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।