रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक की बंदूक के साथ डांस करते हुए वीडियो हुई वायरल, रिपोर्ट दर्ज

 

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर में एक युवक का डांस करते हुए बंदुक लहराने का सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वीरपुरा चौकी प्रभारी अनीश अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एंटी क्राइम के जरिए सोशल मीडिया पर एक युवक की दो बंदूकों को हाथ में लहराते हुए डांस करने की वीडियो की जानकारी मिली। जानकारी करने पर मामला थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर से जुड़ा हुआ निकला। बंदूकों के साथ डांस करने वाला युवक अजीत सिंह पुत्र उदयवीर सिंह है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल गांव से लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!