रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

क्या वजह है कि गभाना के व्यापारी गुरुवार की जगह शुक्रवार को चाहते हैं साप्ताहिक बंदी

गभाना। नगर के लाखा बाजार की सप्ताहिक बंदी का दिन बदलने को लेकर व्यापारियों की मांग जोरों पर उठने लगी है। शनिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह राना की अध्यक्षता में व्यापारियों ने एक बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने के चलते वह अपनी रिश्तेदारियों, बीमार व्यक्ति को देखने व गमी में शामिल होने नहीं जा पाते हैं, क्योंकि हिंदु धर्म में गुरुवार को विचार माना जाता है। उन्होंने गुरुवार के स्थान पर शुक्रवार को बाजार की साप्तहिक बंदी की मांग उठाई।

व्यापारी एकत्रित होकर नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे तथा चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर चेयरमैन व्यापारियों के साथ तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम केबी सिंह को ज्ञापन देते हुए गुरुवार के स्थान पर शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी कराने की मांग की है। जिस पर एसडीएम ने उनकी समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पंडित श्यामबाबू शर्मा, मुकेश गर्ग, अनिल प्रधान, दुर्गेश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, दलवीर सिंह, शिवकुमार सिंह, विवेक सारस्वत, बंटी, राजू सिंह, निरंजन सिंह, मोनू शर्मा, सुशील वशिष्ठ, मुकेश कश्यप, सुशील गुप्ता, प्रशांत सारस्वत, रामेश्वर अग्रवाल, राजकुमार माहेश्वरी, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!