रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हत्याकर लूटपाट के सरगना समेत पांच कुख्यात पर गैंगस्टर की कार्रवाई

गभाना। थाना पुलिस ने हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सरगना समेत पांच कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर गभाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर (सरगना) जीतू उर्फ जीते उर्फ जितेंद्र निवासी कन्होई, अनीश निवासी नौरथा थाना अतरौली, कलुवा उर्फ जाकिर निवासी भमौरी थाना छर्रा, अमित निवासी देवीधाम कॉलोनी, पहासू रोड खुर्जा (बुलंदशहर) व साबिर उर्फ मामा निवासी ऊदला इलियासपुर थाना बन्नादेवी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना गभाना में हत्याकर लूटपाट के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर जिले भर के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!