मेहर अली ने दिया था “साइमन गो बैक” का नारा
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साइमन गो बैक और भारत छोड़ो का नारा देने वाले गुमनाम सिपाही स्वतंत्रता सेनानी यूसुफ मेहर अली खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष जतन चौधरी कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली थी। यूसुफ मेहर अली जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन और साइमन गो बैक का नारा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में कई बार जेल भी गए। इतिहास में उन्हें वो सम्मान नहीं मिल पाया लेकिन उनके देश भक्ति के जज्बे ने उन्हें नायक बनाया था। इस अवसर पर राजीव तिवारी, डब्बू शर्मा, भोला, सचिन, अर्पण, गगन, चमन, दक्ष, पंकज, हरीश, मयंक आदि थे।
पुर्णिमा पर होगा रुद्राक्ष के पौधा का रोपण
इगलास। रामानंद ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हर साल की भांति इस साल भी कीर्तन, भंडारा व रामायण का पाठ शिव पूजा की जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में रुद्राक्ष के पेड़ पाए जाते हैं और रुद्राक्ष पूजा-पाठ के काम में आता है। गांव गोरई स्थित बनखंडी महादेव आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधि विधान से रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को पल्ववित करने के लिए आवश्यकता अनुसार तापमान व अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख की जाएगी। रुद्राक्ष के पौधे नेपाल से लाए गए हैं।