रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

..जब वाटर में पार्क तैरती मिली गंदगी को देखकर भड़क उठे दर्शक, हंगामा

– लोधा क्षेत्र के वाटर पार्क का मामला,नहाने के दौरान हुआ हंगामा
– पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत, वाटर पार्क प्रबंधन को वापस करने पड़े टिकट के रुपये

लोधा। थाना क्षेत्र के हरिदासपुर पर बने कोको स्पलैश वाटर पार्क में रविवार को पानी में गंदगी ( शौच) देखकर वहां पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा। काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा, जिसे इलाका पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान वाटर पार्क के पानी को फिल्टर किया गया। हुआ यूं कि रविवार को अवकाश के चलते वाटर पार्क पर स्वीमिंग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इनमें बच्चे, महिला एवं पुरुष शामिल थे। दिल्ली से भी 10-15 यहां वाटर पार्क का आनंद उठाने पहुंचे थे। सभी लोग पानी में खूब मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक को वाटर पार्क के एक कोने में गंदगी (शौच ) तैरती दिखाई दी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर वहां नहा रहे सभी लोग वाटर पार्क से बाहर निकल आए। इसको लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों के आक्राेश एवं हंगामे को देखते हुए वाटर पार्क के कर्मचारियों ने इलाका पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को काफी समझाया और वाटर पार्क के पानी को फिल्टर कराया, तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका । पुलिस के अनुसार वाटर पार्क के सहारे किसी बच्चे ने शौच कर दी थी। इसको लेकर ही हंगामा हुआ था। रुपये वापस करने की मांग पर अड़े

वाटर पार्क में मौजूद लोगों ने गंदगी को देखते हुए जहां हंगामा करना शुरू कर दिया तो वे टिकट को दिए गए पैसों की वापसी की मांग करने लगे। जब उन्हें बताया गया कि वाटर पार्क का पानी फिल्टर कराया जा रहा है तो उनका कहना था कि इतनी जल्दी पानी कैसे फिल्टर हो सकता है ? काफी देर तक इसको लेकर आए लोग वहां हंगामा करते रहे। आखिरकार वाटर पार्क प्रबंधन ने लोगों के पैसे वापस करने शुरू कर दिए। कुछ युवकों ने आरोप लगाया कि उन्हें आधे  पैसे ही वापस दिए गए हैं। महिला हुई बेहोश

टिकट के रुपये वापसी की मांग को लेकर सुरक्षा गार्डों से हो रही नोंक-झोंक के दौरान एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। किसी तरह महिला को होश में लाया जा सका। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!