रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नेशनल हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, दो युवक गंभीर घायल

गभाना। गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे पर पैराई चौकी के पास तीन दूध का टैंकर, लोडर टेंपो व बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टोल एंबुलेंस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को टैंकर समेत पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के नौरंगाबाद निवासी मनीष कुमार पुत्र सत्यप्रकाश रविवार की देर शाम को साथी मोहम्मद असलम निवासी कमालपुर के साथ बाइक से खुर्जा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पैराई चौकी के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर ने लोडर टेंपो में टक्कर मार दी। लोडर टेंपो उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। वहीं आरोपी चालक का पीछा कर सोमना मोड़ के पास से टैंकर समेत पकड़ लिया। किशोरी को भगाकर ले गया नामजद

पिसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नामजद आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 25 जून को गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के हिमामपुर निवासी एक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। उसने तथा परिजनों ने बेटी व युवक को काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी पिसावा उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी व आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!