रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोली मारकर चाचा को किया गंभीर घायल

 

पिसावा। थाना क्षेत्र के गांव दमुआंका में खेत से पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने चाचा को गोली मार दी। जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चाचा को उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दमुआंका निवासी सुनील कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात्रि में वह ट्रैक्टर लेकर खेतों से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में भतीजे सीटू उर्फ आकाश व विकास उफ्र बागी मिल गए। दोनों ने उसे रोक लिया और खेत से पानी निकालने के विवाद में उसके ऊपर गोली चला दी। जांघ में गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिस पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस संबंध में SSI लखमी सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक की हालत खतरे से बाहर है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!