रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एएमयू में BA का छात्र है झारखंड से गिरफ्तार हुआ आतंकी फैजान

अलीगढ़। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने ने कारण झारखंड से एक आतंकी फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया है। फैजान अंसारी एएमयू का छात्र है और उसने पिछले साल बीए ऑनर्स (इकनॉमी) में प्रवेश लिया था तथा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी दी थी और इसके बाद से ही उसके गतिविधियां बदल गई थी। NIA ने उसे गिरफ्तार करने के बाद AMU का छात्र होना बताया था। शुक्रवार को एएमयू में छात्र का रिकार्ड मिल गया है।

प्रॉक्टर मो. वसीम अली ने बताया कि छात्र फैजान अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी ने पिछले वर्ष यूनीवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स) में प्रवेश लिया था। प्रवेश के दौरान छात्र द्वारा यूनीवर्सिटी में जमा किए गए आधार कार्ड में उसका पता कट्टी रांची झारखंड है। जिसके चलते यूनिवर्सिटी के अधिकारी अब छात्र की सारी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि छात्र फैजान ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी है, लेकिन दूसरे सेमेस्टर के रिकॉर्ड अभी नहीं मिले हैं। इस साल 13 जुलाई से उसे द्वितीय वर्ष में आ जाना चाहिए था, लेकिन वह गायब चल रहा था। प्रॉक्टर ने बताया कि फैजान अंसारी को AMU के अंदर SS NORTH हॉल में कमरा एलॉट हुआ था। लेकिन वेटिंग होने के कारण उसे रूम नहीं मिल पाया था।

जिसके चलते वह यूनीवर्सिटी कैंपस से बाहर किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उन्होंने कहा कि छात्र फैजान से जुड़ी सारी जानकारी जुटाई जा रही है। यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने पर NIA ने लोहरदगा से किया गिरफ्तार

NIA ने आतंकी गतिविधियों के कारण फैजान अंसारी को गुरुवार को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे गुरुवार को ही झारखंड की रांची स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फैजान पर आरोप है कि वह ISIS के स्लीपर सेल में शामिल है और युवाओं को भड़काने का काम कर रहा था। इसके साथ ही एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि अलीगढ़ आकर एएमयू में पढ़ाई करने के दौरान ही वह आतंकियों के संपर्क में आया था और इसके बाद उसकी गतिविधियां बदलती चली गई। जिसके बाद वह लोहरदगा वापस लौटा और यहां आकर आतंकी गतिविधियों में लग गया। एजेंसी ने छात्र के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी व सबूत होने का दावा किया है।

अलीगढ़ पुलिस हुई अलर्ट, AMU से छात्र से जुड़ी जानकारी मांगी

NIA द्वारा फैजान अंसारी की गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस की ओर से AMU को पत्र लिखकर छात्र से जुड़ी सारी प्रवेश से लेकर उसकी उपस्थिति, उसके दस्तावेज और अन्य गतविधियों संबंधी जानकारी मांगी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिन पहले NIA की टीम गोपनीय तरीके से अलीगढ़ आई थी। टीम ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर जानकारियां व साक्ष्य जुटाने के बाद लौट गई थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!