शिव विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु
अलीगढ़। महानगर के मामू भांजा स्थित राधा मोहन मंदिर पर मंगलवार को श्री कार्ष्णि कल्याणं शक्तिपीठ के तत्वावधान में शिव विवाह के आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु बराती बनकर जमकर झूमे।
बता दें कि राधा मोहन मंदिर की एक अलग पहचान है। मंदिर प्रांगण में लगी सभी प्रतिमा की एक अनोखी ही छवि है। जिस प्रतिमा को आप देखें उस प्रतिमा की एक अलग ही मुस्कान है। मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शिव विवाह का आयोजन कराया। इस दौरान भक्तों ने जमकर नृत्य किया। देर रात तक भोले के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन में आचार्य यश भारद्वाज, श्री कार्ष्णि कल्याणं शक्तिपीठ के अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय, उम्मीद सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (संगम), कमल वार्ष्णेय, वीना वार्ष्णेय, कीर्ती अग्रवाल, सुनीता वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय (दुपट्टा), पंडित किशन भारद्वाज, वंश वर्मा, टीटू वार्ष्णेय, भजन गायक विक्की (श्याम लाडला) मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
