रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

गभाना। प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेश पर 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को दसवें दिन गभाना टोल प्लाजा पर गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस वे प्राईवेट लिमिटेड के तत्वावधान में निश्शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, प्रोजेक्ट हेड अनिरूद्ध सिंह, टोल मैनेजर बजरंग सैनी व इंद्रजीत चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य वाहन चालकों सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों से बचाव में बेहतर स्वास्थ्य व आंखों की रोशनी ठीक रहना अहम कड़ी है। शिविर में सीएचसी के डॉ. दीप्ती व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वीआर आनंद ने टोल कर्मियों के अलावा बस व ट्रक चालकों का बीपी, शुगर व नेत्र आदि की निश्शुल्क जांच की साथ ही उनको उचित परामर्श भी दिए गए। शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच की गई। इस दौरान टोल कर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट्स व पुस्तकों का वितरण किया।

टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हादसों में कमी लाने के लिए वाहन चालकों व आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सेफ्टी मैनेजर दयानंद वर्मा, दिनेश कुमार, राजू शर्मा, मोहित चौहान, अंकित हटवाल, विवेक कुमार, शुभम कुमार, जितेंद्र सिंह, मूलचंद, गोविंद कुमार, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!