खुशीराम महाविद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 140 छात्रों का हुआ चयन
खैर। कस्बा के खुशीराम महाविद्यालय पर बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें में 500 युवाओं ने प्रतिभाग लिया। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 12 कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार कर मौके पर 140 का चयन किया। मेले का शुभारंभ पालिका चेयरमैन संजय शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को असानी से रोजगार मिलता है। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी, राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य व नरेन्द्र भारद्धाज, ललित भारद्धाज, मनोज वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा।