विवादित बयान- देश के 4 लाख मंदिरों में बनाई मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपा जाएं- रघुराज सिंह
- ज्ञानवापी मामले को लेकर मीडिया को जारी किया बयान
अलीगढ़। हमेशा अपने विवादित बयानों को सुर्खियों में रहने वाले चर्चा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में ज्ञानवापी मामले को लेकर एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में मुगलों ने चार लाख मंदिरों को तोड़कर उन पर मस्जिदों को बनावाया था। उन सब जगह को हिंदुओं को वापस कर दिया जाना चाहिए ।
देश में 120 करोड़ हिंदू, 25 करोड़ मुसलमान
रघुराज सिंह ने कहा कि देशभर में मुगलों ने जितनी भी मस्जिदें बनाई हैं, उन सबको हिंदू समाज को वापस कर देना चाहिए। देश में दूसरे पक्ष का काम है शांति बनाए रखना, नहीं तो ठीक नहीं होगा। देश में 150 करोड़ की आबादी में 120 करोड़ अकेले हिंदू हैं और वह केवल 25 करोड़ की संख्या में हैं। औरगंजेब ने चार लाख मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनावाई थीं। इसीलिए देश में बनी चार लाख मस्जिदों को तत्काल प्रभाव से हिंदू मंदिर बना देना चाहिए। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सब चोर के भाई लुटेरे वाले लोग हैं। इनकी सोच एवं भावना मुस्लिम परस्त लोग है। ये लोग चाहते हैं कि हमको मुस्लिम वोट मिल जाए। इन पार्टी के लोग हिंदू विरोधी मानसिकता के लोग हैं। इनके सपने कभी साकार नहीं होंगे और न ही होने देंगे।
भगवान शिव ने काशी से ही की थी सृष्टि की रचना
भाजपा नेता ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी विश्वनाथ से भगवान शिव ने मां पार्वती को संदेश दिया था कि “हे पार्वती में आज से सृष्टि की रचना करने जा रहा हूं ” काशी से ही सृष्टि की रचना हुई है तो मस्जिद होने का क्या लेना-देना। वहां पर हमारे आराध्य देव का स्थान है, इसलिए आराध्य देव का स्थान खाली कर देना चाहिए।
तेजोमहल को बनाया ताजमहल
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने आगे कहा कि इनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वह ऐेेसे मंदिर बना लें। ताजमहल भी तेजोमहल था, जिसको ताजमहल बना दिया। मुगल आए और आक्रमण कर करीब चार लाख मंदिरों को कब्जा कर मस्जिदें स्थापित कर ली। अब लोकतंत्र है और कोर्ट के माध्यम से यह सारे मंदिर हिंदूओं को वापस मिलने चाहिए। देश में दूसरे पक्ष का काम है कि शांति स्थापित करनी चाहिए, अन्यथा ठीक नहीं होगा। उन्होंने दोहराया कि देश मे 120 करोड़ हिंदू हैं और वह केवल 25 करोड़ हैं।
जो हिंदू हित की बात करेगा, वहीं देश पर राज करेगा
उन्होंने कहा कि ओवैसी और उनके भाई बोलते हैं कि तीन घंटे के लिए छोड़ दो, हमें ये दे दो, वो दे दो। हमारी यह सोच नहीं है, लेकिन हमारी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा, इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी देश पर राज कर रही है।
देखें पूरी वीडियो