नगौला में तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, मचा कोहराम
गभाना। क्षेत्र के गांव नगौला पैराई में शौंच करने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बार परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगौला निवासी 35 वर्षीय मनोज उर्फ भोला पुत्र चंद्रपाल सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की सुबह पर शौंच करने के लिए तालाब पर गए थे। जहां पर अचानक से उनका पैर फिसल गया। जिससे वह डूब लगे। तभी आस-पास खेतों पर काम रहे ग्रामीणों ने युवक को तालाब में डूबता हुआ देखा तो मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बमुश्किल युवक को तालाब से बाहर निकाला। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन युवक को आनन-फानन में गभाना स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बेटियों को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।