रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महात्मा गांधी ने कराया था देश का बंटवारा, पाकिस्तान के थे जन्मदाता

- परचम पार्टी ऑफ इंडिया के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के बंटवारे के लिए महात्मा गांधी को ठहराया जिम्मेदार

अलीगढ़। परचम पार्टी के राष्ट्रीय युथ अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने देश के बंटवारे के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी जी पाकिस्तान के जन्मदाता थे। विवादित बयानों के लिए मशहूर सैयद नाजिम अली ने फिर से एक और विवादित बयान दिया है। जिसमें वह देश के बंटवारे के लिए गांधीजी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।नाजिम का यह भी मानना है कि गांधी ही पाकिस्तान के जन्मदाता थे। सैयद नाजिम अली ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान के नोटों पर भी गांधी की फोटो छपे। उन्होंने सवाल उठाया की देश के सामने यह आना चाहिए कि पाकिस्तान के जन्मदाता कौन थे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस विघटनकारी नीति पर काम नहीं करती तो देश का बंटवारा नहीं होता।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे भले ही सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम कर रहे हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने देश की दूसरी सबसे जनसंख्या के रूप में जाने वाले मुसलमानों और उनसे जुड़ी हुई तमाम पार्टियों से दूरी बनाई है। वह यह साबित करता है कि राहुल गांधी मुस्लिमों को नजरअंदाज कर उन्हें एक संदेश दे रहे हैं कि वह अपने परिवार की तरह पार्टी और देश चलाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की स्वतंत्रता से पहले जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों का उपयोग किया था ठीक उसी तरह से राहुल गांधी मुस्लिमों का प्रयोग करना चाहते हैं। इसे मुस्लिम कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सैयद नाजिम अली ने कहा कि अब वक्त आ गया है यह बताया जाना चाहिए कि पाकिस्तान का जन्मदाता आखिरकार कौन था ?

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!