रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राशन के चावल की कालाबाजारी मामले में तीन पर रिपोर्ट

- गुरुवार को विशनपुरी के पास कालाबाजारी को ले जाए जा रहे 233 कुंतल चावल से भरे ट्रक को पकड़ा

खैर। कोतवाली क्षेत्र विशनपुरी से पूर्ति निरीक्षक ने कालाबाजारी को दिल्ली ले जा रहे राशन के चावल से भरे ट्रक को पकड़ लिया था। मामले में ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। जांच में ट्रक में करीब 233 कुंतल चावल भरा हुआ था। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने डीएम के अादेश पर ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बता दें कि गुरुवार को थाना पुलिस को विशनपुरी स्थित एक गोदाम के पास राशन के चावल को दिल्ली कालाबाजारी के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस के साथ गांव में छापेमारी करते हुए चावल से भरे ट्रक को पकड़ लिया था।

जबकि ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया था। पूर्ति निरीक्षक पीयूष गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रक में 233 कुंतल चावल भरा हुआ था। डीएम के आदेश पर शनिवार को पूर्ति निरीक्षक ने खैर निवासी अमित कुमार, ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया की पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!