रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो घायल

लोधा।  हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास ट्रक से कार टकराते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं आरोपी चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मथुराके वृंदावन निवासी विकास कुुमार अपने बेटा मिलन के साथ कार से बुलंदशहर के पहासू से वृंदावन लौट रहे थे। कार को महेश कुमार चला रहा था। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंची। तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार ट्रक से टकराते हुए अनियंत्रत होकर पलट गई। हादसे में चालक महेश व मिलन घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तभी वहां मौजूद रोरावर थाना के पुलिसकर्मी व ट्रैफिक कर्मियों ने कार सवारों को बाहर को बाहर निकलवाकर उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं आरोपी चालक को ट्रक के साथ पकड़ कर थाना पर खड़ा करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!