घर में सो रहा किशोर हुआ गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
खैर। क्षेत्र के गांव पटपर नगला में घर में सो रहा दस वर्षीय किशोर अचानक से गायब हो गया। परिजनों ने किशोर को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। जिस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
मामले में रामनिवास ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम को उसका 10 वर्षीय बेटा अनीश घर में चारपाई पर सोया हुअा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह चारपाई से गायब मिला। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। उन्होंने बेटे के साथ कोई भी अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है, पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है