रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

84 कोस परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालु की हुई मौत

खैर। क्षेत्र में गौमत चौराहे पर बाजना- नौहझील बस अड्डे पर 84 कोस की परिक्रमा देकर लौट रहे बागपत के एक वृद्ध श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन बिना कोई भी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ बागपत ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार बागपत के गांव मतानत नगर निवासी 85 वर्षीय धर्मवीर शनिवार को 84 कोस की परिक्रमा देकर लौट रहे थे। तभी अचानक ने उनकी बस में तबियत बिगड़ने लगी, उन्हें तेज बुखार होने के साथ ही उल्टियां होने लगी। जिस पर वह बस से गौमत चौराहे पर उतर गए। वृद्ध की तबियत बिगड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्ध श्रद्धालु को उपचार को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मिलने पर उनकी पहचान हो सकी। घटना की जानकारी पाकर देर रात परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन कोई भी पुलिस कार्रवाई कराए शव को अपने साथ बागपत ले गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों के अनुसार वह छह बेटों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!