बिजली चोरी में आठ पर रिपोर्ट दर्ज
खैर। क्षेत्र में लगातार मिली रही बिजली चोरी की शिकायतों को लेकर शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए आठ लोगों के घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। मामले में सभी आठों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया है।
एसडीओ नरेन्द्र चौधरी ने निर्देशन में जेई राहित यादव, जेई विजिलेंस धर्मेन्द्र कुमार ने टीम के साथ कुंवरपुर व चौधाना में अभियान चलते हुए मनोज, नेन्हु, रामू, जयदेव, रेशमपाल, हरेंद्र, विनोद आदि के यहां यहां पर चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। मामले में जेई ने उक्त सभी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा पंजीकत कराया गया है। जेई ने बताया कि बिजली चोरी रोकने को टीम का अभियान लगातार जारी रहेगा।