खाद, बीज एवं कीटनाशक एसोसिएशन ने किया चेयरमैन का स्वागत
गभाना। कस्बा के शारदा मैरिज होम में गुरुवार को खाद, बीज एवं कीटनाशक एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह का फूलमालाओं से व स्मृति चिन्ह देकर कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर चैयरमैन ने मौजूदा लोगों को अाश्वस्त किया कि गभाना नगर पंचायत विकास कार्यों एवं स्वच्छता के मामले में जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अब्बल साबित होगी। उन्होंने कहा कि पूरी नगर पंचायत के लोगों को बिजली, पानी, सड़क व स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष चेतन सिंह राना, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह राना, मुकेश कुमार सिंह टाटा, अनुराग कौशिक, अंकित सिंह, मनीष कुमार शर्मा, ललित कुमार, सुरेश पाल सिंह, मनोज कुमार, जयप्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, मंथन राना, राजा ठाकुर, सुबोध चौधरी, राहुल चौधरी,मोहित सिंह, विकास सिंह, अर्जुन कौशिक, देववृत्त सिंह, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।