“मेरी माटी मेरा देश” पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में दर्शना रही प्रथम
गभाना। कटरा स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. अनीता रानी राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए छात्रों से देश और समाजहित में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, नशे की लत से दूर रहकर, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं व स्टाफकर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। कॉलेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में दर्शना माहौर प्रथम, मनु द्वितीय, कामिनी चौहान तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में दर्शना माहौर प्रथम, काजल शर्मा द्वितीय तथा आरती शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर डॉ.कालूराम, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. सरिता रानी, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा, सेवा के लिए पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस दौरान सभासदों ने अपने वार्डों से लाई मिट्टी को कलश में रखा। यहां पर लिपिक नवीन कुमार, सभासद कामिनी सुमन, देववृत सिंह चौहान, हरीश माहेश्वरी, भुवनेश गोयल, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार, मुनेश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, पुनीत कुमार, आशू आदि मौजूद रहे।