रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एएमयू छात्र से बदमाशों ने तमंचा के बल पर बाइक को लूटा

खैर। क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर अंडला के समीप एएमयू छात्र से बदमाश तमंचा के बल पर बाइक को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में क्षेत्र के गांव जरारा निवासी सुनील कुमार पुत्र विजय सिंह ने बताया कि वह एएमयू का छात्र है। मंगलवार रात्रि में वह बाइक से एएमयू से घर आ रहा था। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर अंडला के निकट पीछे से आए अपाचे सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा के बल पर उसे धमकाते हुए बाइक को लूटकर अलीगढ़ की तरफ भाग गए। पीड़ित ने यूपी डायल-112 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!