जुआ खेलने सादा वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी, 18 जुआरियों को दबोचा
अलीगढ़। थाना सासनीगेट क्षेत्र में लगातार जुआरियों की शिकायतें मिल रही थी। जिसपर बुधवार रात को मोहल्ला सराय पीताबंर में पुलिसकर्मी सादा वर्दी में जुआरियों के फड़ पर जुआ खेलने के लिए पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों में एक सपा नेता के करीबी भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मोहल्ला सराय पीतांबर में एक मकान में पिछले काफी समय से जुआ चल रहा था। मोहल्ले के आलावा शहर के अन्य स्थान से भी बड़ी संख्या में जुआ खेलने के लिए लोग पहुंच रहे थे। लगातार मिल रही शिकायत पर बुधवार रात्रि में पहले चार पुलिसकर्मी सादावर्दी में जुआरी बनकर पहुंच गए और जुआरियों के साथ जुआ खेलने लगे। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मियों ने घराबंदी करते हुए 18 लोगों को दबोच लिया।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम निखिल दीवान सासनी गेट, शादाब निवासी नंगला भुजपुरा थाना कोतवाली, चमन दीवान निवासी सराय पीतांबर सासनी गेट, महेंद्र निवासी सराय पठान जयगंज, तस्लीम निवासी काजी पाड़ा जयगंज, शिव कुमार निवासी ईशा नगर सासनी गेट, आबिद निवासी बजरिया चौक बाबरी मंडी, राहुल निवासी मीठा कुंआ थाना कोतवाली, कुंवरपाल निवासी छज्जूू नगला थाना खैर, अरविंद कुमार निवासी अमरवास थाना डिबाई, अरविंद निवासी सरा बाली सासनीगेट, दिनेश निवासी बाडा गौहर खिरनीगेट, उमेश गुप्ता सुराही वाली गली, बिहारी नगर, मुकेश निवासी मंदिर के पास लडिया सासनीगेट, इस्लाम पुरदिलनगर पोरा हाथरस, कय्यूम अनार नगला कोतवाली, पूरण निवासी अनारकली सासनीगेट, दानिश सराय मियां देहलीगेट बताया।
इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 34705 रुपये, ताश की गड्डी, तमंचा व 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।