रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अपराधों की रोकथाम को सक्रिय अपराधियों को भेजें जेल- शलभ माथुर

- डीआईजी ने मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा

अलीगढ़। डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर ने अधीनस्थ पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को सक्रिय अपराधियों कल पकड़कर जेल भेजें। डीआईजी गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर कानून व्यवस्था को लेकर परिक्षेत्रीय जनपदों के प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी, एटा राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय, कासगंज सौरभ दीक्षित मौजूद रहे।

डीआईजी ने समीक्षा में विभिन्न अभियान, ऑपरेशन दृष्टि, ऑपरेशन प्रहार, लंबित विवेचनाओं, मिशन शक्ति, विगत तीन वर्षो में भादवि के अन्तर्गत पंजीकृत अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। डीआईजी ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश जनपद प्रभारियों को दिए। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में निरोधात्मक कार्रवाई (गुण्डा गैंगस्टर/रासुका) की तुलनात्मक समीक्षा भी की। डीआईजी ने हत्या लूट एवं नकबजनी के पंजीकृत ऐसे अभियोग जिनका अनावरण नही हो सका है को प्रत्येक अभियोग की कार्ययोजना बनाकर अनावरण किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने हत्या, लूट एवं गोवध जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई एवं हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। ऐसे अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुरस्कार घोषित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।

एससी/एसटी एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों की विवेचना जो दो माह से अधिक है उनको समय गुणदोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराए जाने के लिए जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने आगामी रक्षाबंधन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी निर्देश दिए। डीआईजी ने अभियान अभियोजन से अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी पैरवी कराकर अपराधियों को न्यायालय में अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदों में चिन्हित हॉटस्पॉट, मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!