खेल गतिविधियां हैं शिक्षा का आधार
इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें बैलून रेस, राखी व गायत्री मंत्र गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई। बैलून रेस में युवराज, उत्कर्ष, छवि, कषिका, याचना, नाजिया, दिव्यांश, ध्रुव, अवधेश, मयंक, सनी, उत्कर्ष, भूमि ने प्रतिभाग किया। गायत्री मंत्र प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दी। प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने प्रोत्साहित किया और बताया कि इस प्रकार की पाठ्य सहगामी गतिविधियां नई शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डाॅयरेक्टर इंजी. दीपक मुकुटमणि ने विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने इन गतिविधियों को शिक्षा का आधार बताया। इस अवसर पर यतेंद्र शर्मा, प्रियंका, भावना, कनक, लता आदि थे।
लखटोई में वार्षिक खेल प्रतियोगिता एक सितंबर से
इगलास। क्षेत्र के गांव लखटोई में 42 वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक सितंबर से किया जाएगा। जिसमें एक सितंबर को ऊंची कूद, लंबी कूद, महिला दौड़ 15 सौ मीटर, पुरुष दौड़ तीन किलोमीटर होगी। प्रथम स्थान पर 31 सौ, द्वितीय स्थान पर 21 सौ व तृतीय स्थान पर 11 सौ रुपये, मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। दो सितंबर को डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रथम स्थान पाने वाले टीम को 21 हजार व द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार रुपये, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। चतुर्थ, पंचम व षष्टम स्थान पर रहने वालों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी आयोजक पं. देवीराम शास्त्री ने देते हुए खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।