रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जर्जर दीवार गिरने से पांच बच्चे दबे, एक बच्ची की हुई मौत

अलीगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा इलाके में शनिवार देर शाम को एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार अचानक से भर-भराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे दबकर वहां खेल रहे पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलवा हटाकर घायल बच्चों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने 8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी के बच्चों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया है। घटना के बाद मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार भुजपुरा के नगला आशिक अली निवासी मो. शाकिर अली ई-रिक्शा चलाते हैं। शनिवार देर शाम को उनकी 8 वर्षीय बेटी अक्शा घर के बाहर पड़ौस के ही आयशा, सुल्तान, साहिल समेत अन्य बच्चों साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक से वहां एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार भर भराकर कर गिर गई। मलवे में पांचों दब गए। दीवार गिरने से मोहल्ला के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलवा को हटाते हुए पांचों बच्चों को बाहर निकला और आनन-फानन में उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने अक्शा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चारों बच्चों को जेएन मेेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वहीं घटना के बाद मोहल्ला के लोग में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लाट मालिक को जर्जर दीवार को कई बार मरम्मत कराने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई, जिसके चलते आज यह हादसा हो गया। उन्होंने प्लाट मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग की।

घटना की जानकारी पाकर इलाका पुलिस के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साएं ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें पांच बच्चों के घायल होने की सूचना मिली थी। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि दूसरा बच्चा जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती है। अन्य बच्चे खतरे के बाहर हैं। बच्चों का इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!