तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
पिसावा। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
एसओ पिसावा उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में एसआई बलवीर सिंह मय फाेर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी गांव भदियार में हनुमान मंदिर के समीप एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रवेंद्र कुमार निवासी बसेरा थाना पिसावा बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित को के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।