रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लाखों रुपये की अवैध शराब के साथ सात लोगों को किया गिरफ्तार

- एसटीएफ ने थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की कार्रवाई

अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र में जसरथपुर में सिहोर बंबा पुलिया के पास एसटीएफ व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई करते हुए एक मकान से शराब का अवैध कारोबार करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे भारी मात्र में पंजाब प्रांत की शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शनिवार रात्रि में आगरा की एसटीएफ व थाना अकराबाद पुलिस ने संयुक्त से सिहोर बंबा के पास एक मकान पर छापेमार कार्रवाई की। जहां से टीम ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले 7 लोगों को चंडीगढ़ से  लाई गई शराब को दूसरी बोतलों में भरते हुए पकड़ लिया।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम व पते छोटू उर्फ दिलीप पुत्र राकेश निवासी फिरोजाबाद, राहुल यादव पुत्र नेम सिंह निवासी देवीनगला, मलखान संह पुत्र रामसिंह निवासी अकराबाद, दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रोहिना सिंहपुर, मुकेश यादव पुत्र जवाहर सिंह निवासी नगला देवी, नीरू उर्फ टाइगर उर्फ नीलप्रकाश पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह निवासी नगरिया पट्टी और रोहित पुत्र जयप्रकाश निवासी नगला देवी बताया।

उनके कब्जे से पंजाब प्रांत की विह्सकी के 22 कार्टून व पांच पेटियां ट्रैटा पैक पाउच की, एक पिस्टल, पांच कारतूस, हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार बरामद हुई हैं।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पंजाब के चंडीगढ़ से शराब खरीदकर लाते हैं और इसे दूसरी बोतलों में भरकर यूपी का लेबल लगाकर अलीगढ़ व कासगंज में सप्लाई करते हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है साथ ही शराब के अवैध कारोबार से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में ये रहे शामिल

आगरा एसटीएफ इंचार्ज एसआई धूम सिंह, एसटीएफ के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, प्रदीप, विवेक, ब्रजराज, पुष्पेंद्र, इंस्पेक्टर अकराबाद अवधेश कुमार, एसआई अंशुल शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल आशुतोष राणा, प्रदीप कुमार और मोनू कश्यप आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!