रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रधानमंत्री की मन की बात का देखा लाइव प्रसारण

गभाना। नगर के श्याम मैरिज होम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की मन की बात लाइव प्रसारण एलइडी स्क्रीन पर देखा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देश की आवाज बन गई है। दुनियां में भारत ऐसा पहला देश है जहां प्रधानमंत्री अपना समय निकालकर महीने में एक बार पूरे देश के लोगों से जुड़ते हैं।वह इस कार्यक्रम के माध्यम से राजनीतिक से अलग हटकर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों, प्रतिभाओं, इनोवेशन बदलावाें पर चर्चा करते चले रहे हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारे देश की विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनी है। चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि हमारा देश किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है।

चंद्रमा को छूने के बाद अब सूरज की बारी है। जिसके लिए देश के होनहार वैज्ञानिकों को इसकी तैयारी भी कर ली है। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत गभाना के सभासदों ने सांसद का फूलमाला पहनाकर व स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया।

इस मौके पर चंडौस ब्लॉक प्रमुख पति रेशमपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, विजय सिंह पप्पू, अनिल सारस्वत, विपिन कुमार सिंह, डा. श्याम सुंदर वशिष्ठ, यशपाल सिंह संजू, कुलदीप शर्मा, भुवनेश सिंह, नरेंद्र शर्मा, भुवनेश गोयल, हिमांशु माहेश्वरी, देवकी नंदन पांडे, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!