अलीगढ़ से निकलेगी कोटेदार जन जागरण यात्रा
इगलास। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को कस्बा के गोवर्धन फार्म हाउस में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह व महानगर अध्यक्ष वाजिद चौहान मौजूद रहे। बैठक में 20 से 23 सितंबर तक अलीगढ़ से लखनऊ कोटेदार जन जागरण रथ यात्रा पर चर्चा की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि अलीगढ़ से प्रारंभ हो रही यह यात्रा प्रदेश की 20 से अधिक जिलों से होते हुए लखनऊ जाएगी। मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अब कोटेदार जागरूक हो चुके हैं। इस यात्रा के माध्यम से अपनी मांगे मनवाने का प्रयास करेंगे। यदि मांगे नहीं मानी गई तो सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
तहसील अध्यक्ष विशाल शर्मा ने तहसील के समस्त राशन डीलरों को रथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। अध्यक्षता संजय पाठक ने की। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, रिसाल सिंह, चंद्र दत्त शर्मा, ललित कुमार, बंटी चौधरी, प्रमोद कुमार, मोनू पंडित, लाला, रामवीर सिंह, संजय सिंह आदि थे।