गभाना के कटरा में सांसद व युवा नेता का ग्रामीणों ने किया जोशीला स्वागत
गभाना। नगर पंचायत के कटरा में शुक्रवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने सांसद सतीश गौतम व पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व युवा नेता अजय सिंह का फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सतीश गौतम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास नीति को सार्थक करते हुए विकास किया है। डबल इंजन सरकार ने लाभांवित योजनाओं को क्रियांवित करते हुए आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं, अातंकबाद का पूरी तरह से सफाया किया जा रहा है।
देश में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है, आज हमारे देश की तरफ कोई भी आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर पहुंचा कर पूरी दुनियां को दिखा दिया कि हमारा देश किसी से कम नहीं हैं। बहुत जल्द ही सूर्य पर भी पहुंचने वाले हैं, जिसकी तैयारियों में देश के वैज्ञानिक भी जुट गए हैं।
पीएम आवास योजना, शौचालयों के निर्माण, संक्रामक रोग पर अंकुश, हर घर नल योजना, उज्ज्वला योजना, स्ट्रीट वेंडर को स्वनिधि योजना, स्वामित्व योजना, आयुष्मान योजना, मिशन रोजगार, स्टार्टप स्टैंडअप डिजीटल इंडिया, स्किल डेवलपमेंट जैसी लोककयाणकारी योजनाएं सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लाभार्थियों को योजनाओं का दोहरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस मौके पर शमीम ठेकेदार, जमील खान, मुन्ना खां, कारी, यामीन खान, मोसीन, इमरान खान, दलवीर सिंह, अशोक आजाद, शिवनारायण शर्मा, विपिन कुमार सिंह, बाबू सिंह, कुलदीप शर्मा, ओमवीर सिंह मोची, ज्ञानेंद्र सिंह, विनय कुमार, अजीत सिंह बिल्लू, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, हरीश माहेश्वरी, देववृत चौहान, ज्ञानी सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, भुवनेश गोयल, राजवीर सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।