गभाना तहसील में हापुड़ घटना को लेकर अधिवक्ताओं की हड़़ताल रही जारी
गभाना। हापुड़ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भी तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। इस दौरान उन्होंने तहसील के मुख्य द्वार पर खड़े होकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को हापुड़ में सिपाही से विवाद में महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसका अधिवक्ता विरोध जताते हुए पुलिसकर्मी द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने पर सिपाही खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया गया, जिसमें 15 से अधिक अधिवक्ता घायल हो गए थे। उन्होंने अधिवक्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमा को वापस किया जाने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिला तो वह अनिश्चिकालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अरुन कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, सुरेश चंद्र सारस्वत, सुभाष सारस्वत, गंगाशरन शर्मा, जयप्रकाश बघेल, हरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, राजेश सारस्वत, विनय कुमार शर्मा, रवेंद्र चौधरी, बृजेश सारस्वत, आशीष सारस्वत, अनिल शर्मा, उमाशंकर सारस्वत, राजपाल सिंह बाेली आदि मौजूद रहे।