रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार पति-पत्नी को कंटेनर ने रौंदा, महिला गंभीर घायल

खैर। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सीएचसी के सामने बाइक सवार पति-पत्नी को कंटेनर ने रौंद डाला। हादसे में महिला कंटेनरों के पहियों के बीच में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी चालक व कंटेनर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कुंजगढ़ी पलावीरान निवासी अरविंद कुमार शुक्रवार देर शाम को बाइक से गर्भवती पत्नी सपना को दवा दिलाकर अलीगढ़ से घर लौट रहे थे। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सीएचसी के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सपना कंटेनर के पहियों के बीच में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सपना को टायरों के बीच से निकाला और पति-पत्नी को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर सपना की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी चालक व कंटेनर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!