सैमला में करणी सेना के तत्वावधान में हुई 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगता, दूर-दराज के धावकों ने किया प्रतिभाग
गभाना। क्षेत्र के गांव सैमला में रविवार को करणी सेना के तत्वावधान में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगता आयोजित की गई। जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में धावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता व जिपं सदस्य जंगजीत फौजी व करणी सेना के गोविंद राणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा व आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है।
खेल सामज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। इसलिए युवाओं को खेल के प्रति रूचि रखते हुए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में ऐसी प्रतियोगिताओं से दबी हुई प्रतिभा बाहर निकलकर आती हैं।
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक अवसर मिलता हैं। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए करीब 50 धावकों ने भाग लिया। जिसमें बुलंदशहर के बचावली के अजय प्रथम, भीमपुर के दीपक ठाकुर द्वितीय तथा भीकमपुर के विनय तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें आयोजकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप ठाकुर, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष मयंक ठाकुर, विकास वशिष्ठ, प्रियंक ठाकुर मौजूद रहे।