बारिश के चलते मकान भर-भराकर गिरा, बकरी की दबकर हुई मौत
लोधा। क्षेत्र के गांव रायट में शनिवार रात्रि में बारिश के चलते एक मकान भर भराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिजन बाहर सो रहे थे, वर्ना और भी गंभीर हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रायट में इस्तकार पुत्र मुखतयार अपने परिजनों के साथ घर से बाहर सो रहे थे। तभी देर रात्रि में अचानक से उनका मकान भर भराकर गिर पड़ा। जिसमें वहां बंधी एक बकरी की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि खाद्य सामिग्री व अन्य सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। मकान गिर जाने से पीड़ित का परिवार के खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हो गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मदद को गुहार लगाई है। एसडीएम गभाना केबी सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर क्षति का आंकलन कराया गया है। पीड़ित की नियमानुसार हर संभव मदद कराई जाएगी।